New Vehicle Like Car, Bike 2025 की पूजा विधि: हम भारतीय जब भी कोई नया वाहन चाहे वो कार हो या फिर बाइक या फिर साइकिल ही क्यों ना हो घर लाने पर सबसे पहले उसकी पूजा की जाती है. आज हम आपको उसी पूजन की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आपके नए वाहन और आपके साथ कोई विघ्न बाधा ना हो.
New Vehicle Like Car, Bike 2025 की पूजा विधि: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और खरीदारी है. अक्सर फेस्टिवल सीजन में सबसे ज्यादा बिकने वाली वस्तुओं में वाहन का नाम शामिल होता है, चाहे नवरात्रि हो या धनतेरस लोग इस अवसर का बेसब्री से इंतजार करते हैं. आज हम आपको बताएंगे घर पर कैसे वाहन की पूजा की जाती है
New Vehicle Like Car, Bike 2025 नये वाहन के पूजन के बाद ही वाहन चलाना चाहिए
According to old Hindu traditions, whenever people purchase a new car or any heavy vehicle, they should perform an elaborated puja or ritual to eliminate any associated negative energies from it and bless it with positive vibes and harmony.
New Vehicle Like Car, Bike 2025: हिन्दू मान्यता के अनुसार अगर आप कोई नया वाहन खरीदते हैं तो उसका पूजन अवश्य करना चाहिए. नये वाहन के पूजन के बाद ही वाहन चलाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो इसे शुभ माना जाता है. शास्त्रों में वाहन पूजा के कई नियम और विधि बताए गए हैं. अगर नया वाहन घर में लाने के बाद विध-विधान से वाहन की पूजा की जाए तो इससे कई प्रकार के अरिष्ठ कम होते हैं और वाहन द्वारा नुकसान या वाहन कष्ट की संभावना खत्म हो जाती है.

New Vehicle Like Car, Bike 2025: वाहन पूजा विधि मंत्र सहित
- सबसे पहले अपने वाहन को अच्छे से धो लें और साफ़ करके घर के साफ़ स्थान पर खड़ा कर लें | यदि वाहन नया लिया है तो आपको उसे धोने की आवश्यकता नहीं है |
- अब अपने वाहन पर चन्दन से एक स्वस्तिक बनाएं |
- भगवान गणेश का ध्यान करते हुए उनसे प्रार्थना करनी है की जो पूजा हम जिस निमित्त से करने जा रहे है उसे सफल बनाए |
- पूजा के लिए सबसे पहले आपको 3 बार आचमन करना है |
- आचमन के पश्चात हाथ में कुशा, अक्षत, फूल दक्षणा और फूल रखकर संकल्प लें |
- संकल्प लेते समय मन्त्र में उस दिन की तिथि वार और वर्ष का उच्चारण करते हुए और अपने गोत्र का उच्चारण करते हुए भगवान से इस पूजा को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद मांगना चाहिए |
- वाहन में भगवान हनुमान, माँ काली का वास माना जाता है साथ ही वाहन पूजा के समय माँ लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है |
- कुछ स्थानों पर वाहन पूजा के समय विश्वकर्मा जी की भी पूजा की जाती है |
- पूजन में सबसे पहले लौटे के पानी से दोब या पान के पत्ते के द्वारा अपने वाहन के छींटे दें और उसे पवित्र करें और निम्न मन्त्र का जाप करें –
ॐ महाकाली नमः | ॐ रामचन्द्राय नमः | ॐ भैरवाय नमः | - स्नान करवाने के पश्चात वाहन के तिलक लगाएंगे और निम्न मन्त्र का जाप करेंगे –
ॐ महाकाली नमः | ॐ रामदूताय नमः| ॐ भैरवाय नमः | चन्दनं समर्पयामि | - अब वाहन के स्वामी देवी देवताओं को चावल अर्पित करेंगे |
- चावल अर्पित करने के बाद देवताओं को वस्त्र अर्पित करेंगे | वस्त्र अर्पित करने के लिए अपने वाहन के हैंडल पर 7 बार लपेटते हुए मोली धागा बांध दें | मौली लपेटते हुए आप भगवान गणेश और अपने कुलदेवताओं को स्मरण करते रहे |
- अब अपने वाहन को पुष्पमाला अर्पित करें | पुष्पमाला को इस तरह बांधे की उससे आपको वाहन चलाने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो | पुष्पमाला अर्पित करते समय आपको प्रथमपूज्य भगवान गणेश और घर के देवताओं का स्मरण करते रहे |
- पुष्पमाला के बाद सुगन्धित पुष्पों से अपने वाहन को समर्पित करें |
- अब आरती करने के लिए पूजा की थाली में धुप और दीपक प्रज्वलित कर लें | धुप में कपूर जलाकर अब आप आरती करें |
- आरती पूरी होने पर नैवैध के रूप में केला और निम्बू भगवान को अर्पित करें |
- निम्बू अर्पित करने के लिए निम्बू को खड़ा अपने वाहन के प्रथम टायर के आगे रखें और उसके आगे केला रखें | अब पीछे के टायर के आगे भी इसी तरह खड़ा निम्बू रखें और उसके आगे केला रखें |
- आपके वाहन को किसी की नजर ना लगे इसलिए एक नारियल की शिखा पर कपूर रख कर अपने वाहन के चारों ओर 7 बार घुमाएं इससे आपके वाहन को किसी की नजर नहीं लगती है |
- अब भगवान के नाम का स्मरण करते हुए वाहन के आगे नारियल फोड़ें |
- फोड़े गए नारियल के अंदर अच्छे से सिंदूर लगा लें |
- सिंदूर लगाने के बाद उसमें पिली सरसों डाल लें | अब इस नारियल को हाथ में लेकर 7 परिक्रमा कर लेवें |
- परिक्रमा करते समय ॐ महाकाली नमः | ॐ रामदूताय नमः | ॐ भैरवाय नमः | का उच्चारण करते रहे |
- इसके बाद सभी देवताओं से प्रार्थना करनी है यह वाहन हमारे लिए सुखदायक हो |
- इसके उपरांत आपको अपने वाहन को चलाना है और निम्बू को फोड़ना है |
- अब वाहन को प्रणाम करते हुए पूजन पूर्ण होता है |
New Vehicle Like Car, Bike 2025 की पूजा विधि: वाहन पूजा के लिए किन-किन सामग्रियों की जरूरत होती है

नए वाहन की पूजा के लिए कर्पूर, नारियल, फूलमाला, अक्षत, जल का कलश, गुड़ या मिठाई, कलावा, सिंदूर घी मिश्रित सामग्री, मिठाई, गंगा जल का होना आवश्यक है. मान्यताओं के मुताबिक घर में नए वाहन के प्रवेश से पहले जमीन पर म के पत्ते से तीन बार गंगा जल छिड़के. अगर घर में गंगा जल नहीं है तो ताजा जल का इस्तेमाल करें. जल का छिड़काव करने के बाद वाहन पर सिन्दूर व धी के तेल के मिश्रण से स्वस्तिक का निशान बना दें. स्वास्तिक शुभता का प्रतीक माना जाता है.
New Vehicle Like Car, Bike 2025 की पूजा विधि: स्वास्तिक के निशान का महत्व
स्वस्तिक का निशान बनाने के बाद वाहन को फूलमाला पहनाएं और वाहन पर तीन बार कलावा लपेट दें. ज्योतिषियों का मानना है कि कलावा रक्षासूत्र होता है, जो हमारे वाहन की रक्षा करता है. शास्त्रों में स्वस्तिक का बहुत महत्व बताया गया है. इसे वाहन पर लगाने को शुभ माना जाता है. पंडितों का कहना है कि स्वस्तिक का निशान बनाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है. कहा जाता है कि स्वस्तिक का निशान बनाने से यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आता.
New Vehicle Like Car, Bike 2025 की पूजा विधि:
घर के बाहर वाहन की कर्पूर से आरती करें और कर्पूर की राख से वाहन पर तिलक लगा दें. राख का तिलक वाहन को नजरदोष से बचाता है. इसके बाद कलश में रखे जल को दाएं-बाएं डाले दें. कहा जाता है कि ऐसा करने से वाहन के लिए स्वागत का भाव प्रदर्शित होता है. अब अपने वाहन पर मिठाई रख दें और पूजा के बाद इस मिठाई को गाय को खिला दें.
New Vehicle Like Car, Bike 2025 की पूजा विधि: नारियल का महत्व
वहीं पूजा के अंतिम चरण में नारियल लेकर वाहन के चारों ओर सात बार चक्कर लगाएं और नारियल को वाहन के सामने फोड़े. ध्यान रहे जब भी वाहन को पहली बार स्टार्ट करें तो वाहन को इसी के ऊपर से चलाएं. अगर हो सके तो वाहन के लिए पीली कौड़ी लें और इसे काले धोगे में पिरो लें. बुधवार के दिन काले धागे वाली कौड़ी को अपने वाहन पर लटका दें. ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा करने से वाहन की रक्षा होती है.